
हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पाया हैदरनगर. पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के करीमनडीह के उपस्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम करीब छह बजे शॉर्ट शर्किट से आग लग गयी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मोकहर कला पंचायत की मुखिया नजमा खातून को दी. सूचना मिलने के बाद मुखिया व उसके पति समाजसेवी नवाजिश खान, सीएचओ अरशद जमाल, अरमान खान, जावेद खान, इरशाद सूरज, हसनैन, अनस, राजू, आतिफ़ व ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बचाव का शुरू किया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र रखें फ्रीज, गोदरेज व अन्य तकनीकी सामान जलकर खाक हो गये. नवाजिश खान ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गयी हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पाया. मुखिया ने बताया कि हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण आपातकालीन स्थिति में मरीज अस्पताल नही पहुंच पाते है और दम तोड़ देते हैं. वही आगजनी की घटना होने पर अग्निशामक वाहन फंसी रह जाती है. इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया गया है. न अंडर पास और न ही ब्रिज का निर्माण हुआ. पूर्व में ही पलामू सिविल सर्जन को पत्राचार कर करीमनडीह में एबुंलेंस की व्यवस्था करने की मांग की गयी, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जा सके. उन्होंने बताया कि हैदरनगर स्वास्थ्य केंद्र तीन बजे के बाद बंद हो जाता है. इस परिस्थिति में अनुमंडलय अस्पताल ही इलाज के लिए लोगों का सहारा है. मुखिया ने बताया कि आग बुझाने में मेहनती लोगों को ईद के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग से मांग की हैं कि जल्द से जल्द विधि व्यवस्था को ठीक कर अस्पताल संचालित करें.
The post शॉर्ट सर्किट से उप स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, फ्रीज, गोदरेज सहित अन्य समान जलकर खाक appeared first on Prabhat Khabar.




