Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रंग-गुलाल से सराबोर होली की मस्ती में रंगे रहे बच्चे और युवा

सिटी रिपोर्टर| फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में होली का त्योहार काफी धूमधाम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाया गया। बड़े-छोटे सभी रंग-गुलाल से सराबोर हो होली के मस्ती में रंगे रहे। लोग गीले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले मिल होली की बधाई दी। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में भी जाकर होली की खुशियां बांटा। बच्चे भी रंग-गुलाल से सराबोर हो होली की मस्ती में रंगे रहे। इधर, सोमवार की रात एक बजे के बाद होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान लोग ढोल-बाजे के साथ फतेहपुर बभनटोली, रामरायचक, बड़ा बाजार, शीतलपुर, मार्केट रोड आदि का भ्रमण करते हुए होलिका दहन के लिए पहुंचे। इस दौरान लोग होली गीतों पर जमकर थिरके और खुशियों में डूबे रहे। होली के दूसरे दिन मंगलवार को आतर रहा और बुधवार को होली मनाया गया गया। होली के तीसरे दिन गुरुवार को बुढ़वा होली मनाया गया। लोगों द्वारा ढोल-बाजे के साथ झुमटा निकाला गया। इसमें शामिल लोग रंग-गुलाल से पूरी तरह सराबोर रहे। इसके साथ ही कई जगहों पर मटका भी फोड़ा गया। इधर, होली के दौरान शांति व विधि व्यवस्था बनी रहे इसे लेकर पुलिस प्रशासन इलाके में पूरी तरह से चौकस बने रहे। एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और बल सड़कों पर लगातार गश्त लगाती रही। चौक चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। इससे होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles