![]()
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के पटेसरी पंचायत अंतर्गत मौलानी गांव में मंगलवार अहले सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से पीड़ित परिवार का लाखो का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि, सुबह अचानक उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से कई मवेशियों के झुलसने और मृत्यु की भी सूचना है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस अगलगी में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
शॉर्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का नुकसान:किशनगंज में मवेशी झुलसे; फर्नीचर, कपड़े, अनाज और बर्तन जले
