![]()
भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंदनकियारी मुख्यालय के अलावा चंडीपुर, नुतनडीह, मोहनपुर, बरमसिया, सिमुलिया समेत अन्य गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। सुबह से ही मंदिरों एवं घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाओं एवं युवतियों ने व्रत रखकर पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। वैष्णव संप्रदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण एवं बासुदेव की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा भक्ति गीत, नाच-गान से आनंदित हुए लोग
