Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

श्रीरामपुर में गरजे राहुल गांधी- ममता बनर्जी और मोदी अमीरों के लिए कर रहे काम, दोनों सत्ता के लालची

श्रीरामपुर में गरजे राहुल गांधी- ममता बनर्जी और मोदी अमीरों के लिए कर रहे काम, दोनों सत्ता के लालची

Rahul Gandhi Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के प्रचार के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. शनिवार को आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ही श्रेणी में खड़ा कर दिया.

राहुल गांधी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी दोनों को सिर्फ सत्ता का लालच है. वे गरीबों को छोड़कर केवल अमीरों की तिजोरियां भरने में लगे हैं. राहुल के इस हमले ने बंगाल के चुनावी समर में त्रिकोणीय मुकाबले की धार तेज कर दी है.

मोदी देश बेच रहे, ममता अमीरों की सहेली : गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोनों ही सरकारों की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी गरीबों की बजाय अमीरों की मदद कर रही हैं. मोदी पूरे देश में यही कर रहे हैं. प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी खुद को देशभक्त कहते हैं, लेकिन असलियत में वह देश के संसाधनों को बेच रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नफरत बनाम भाईचारे की लड़ाई : राहुल

राहुल गांधी ने इस चुनाव को दो विचारधाराओं का टकराव बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वहां लोगों के बीच नफरत और डर फैलाते हैं. भाजपा और आरएसएस (RSS) की विचारधारा हिंसा पर आधारित है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एकता, प्रेम और भाईचारे की बात करती है. देश को जोड़ने का काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है.

Rahul Gandhi Rally: बंगाल में बदला कांग्रेस का तेवर

श्रीरामपुर की इस रैली में राहुल गांधी का ममता बनर्जी पर सीधा हमला इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अब बंगाल में बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है. राहुल ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता को अब एक विकल्प चुनना होगा, जो वास्तव में उनके हक की बात करे.

इसे भी पढ़ें

भ्रष्टाचार की रेस में मोदी से पीछे नहीं ममता बनर्जी, राहुल गांधी का बड़ा आरोप- बंगाल में भाजपा का रास्ता साफ कर रही TMC

रायगंज में गरजे राहुल गांधी- संविधान को खत्म कर रही भाजपा-आरएसएस की नफरत, ममता सरकार को भी घेरा

बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

बंगाल की धरती से खरगे का मोदी पर पलटवार, कहा- महिला आरक्षण बिल विपक्ष ने नहीं, खुद पीएम ने खत्म किया

The post श्रीरामपुर में गरजे राहुल गांधी- ममता बनर्जी और मोदी अमीरों के लिए कर रहे काम, दोनों सत्ता के लालची appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles