श्री हनुमान मंदिर यज्ञ सह वार्षिकोत्सव शुरू, 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Date:

बुढ़मू प्रखंड के ग्राम नाऊज में आयोजित श्री श्री हनुमान मंदिर का दो दिवसीय यज्ञ सह वार्षिकोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हो गया। 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनचुंबी उद्घोष के साथ कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर उतरवाहिनी भूर नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक नारों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और भाजपा के प्रदेश कार्यक्रम एवं बैठक प्रभारी, शिक्षाविद सह समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कलश वितरण कर किया। इस अवसर पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति से लोगों में सेवा, साहस और समर्पण की भावना का विकास होता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यज्ञ में बतौर यजमान दिनेश चौबे, रंगनाथ चौबे, राजू चौबे, अश्विनी तिवारी और बिरसा मुंडा सपत्नीक शामिल हुए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, उत्पल शाहदेव, भोला जायसवाल, बंशी जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा, पंडित अभिषेक वैद्य और पंडित वरुण वैद्य के सानिध्य में संपन्न कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp