Top 5 This Week

Related Posts

संस्कृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेवारी : भूषण बाड़ा

संस्कृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेवारी : भूषण बाड़ा

सिमडेगा. सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पालकोट केउंडीह में सरहुल पर्व मनाया गया. इसमें सिमडेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा व महिला मोर्चा की कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी. कार्यक्रम के दौरान कुल 62 खोड़ा दलों ने भाग लिया. पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने नृत्य-गीत के माध्यम से प्रकृति पूजा का संदेश दिया. मांदर की थाप व लोकगीतों की गूंज से पूरा वातावरण सरहुल मय हो उठा. विधायक ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति से है और इसे सहेज कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने क्षेत्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया. जोसिमा खाखा ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के साथ जुड़ कर जीवन जीने की सीख देता है. उन्होंने महिलाओं व युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता, बीडीओ पालकोट, प्रमुख सोनी लकड़ा, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का, पूर्व जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम कुजूर, प्रदीप सोरेंग, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर राम, सरना प्रार्थना सभा अध्यक्ष कमलेश बारला आदि उपस्थित थे.

The post संस्कृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेवारी : भूषण बाड़ा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles