Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत:गुमला में जनगणना कार्य से लौटते समय हुआ हादसा, कार की टक्कर से हुई दुर्घटना


गुमला जिले के कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई। यह हादसा कोटबो मोड़ के पास हुआ। दोनों शिक्षक जनगणना कार्य के लिए कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप (निवासी केनालोया गांव) और पारा शिक्षक बहुरन सिंह (निवासी सेमरटोली गांव) के रूप में हुई है। वे एक ही बाइक पर सवार थे। कार चालक फरार हो गया दोपहर करीब एक बजे कोटबो मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक लाल रंग की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक लतरा-कोंसा गांव की ओर फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षकों को सीएचसी कामडारा में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल धनेश्वर गोप की मौत रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वहीं, बहुरन सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। कामडारा के स्वास्थ्यकर्मी डॉ. जोंटी ने दोनों शिक्षकों की मौत की पुष्टि की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles