![]()
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर बीती देर रात सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया। उनके साथ ही कार सवार तीन और लोगों की मौत हुई है। हादसा तेज रफ्तार कार की वजह से हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर से यह घटना हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने गैस कटर से कार काट कर चारों को बाहर निकाला। हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास हुई। बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है: मुख्यमंत्री इधर, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल X पर लिखा-जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन:जमशेदपुर में एक्सीडेंट में चार की मौत, खड़े ट्रक में कार की टक्कर से हुई घटना
