Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने उठाया कूड़ा:गोपालगंज में विरोध करने पर 2 कर्मी हिरासत में; चेयरमैन ने दिया मानदेय बढ़ाने का भरोसा


गोपालगंज में नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। शहर में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जमा हुए कूड़े को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया। इस दौरान सफाई का विरोध कर रहे दो सफाईकर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह अभियान पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक चलाया गया। नगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र यादव, वार्ड पार्षद, नगर परिषद कर्मी और सफाई जमादारों ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया। पुलिसकर्मी भी सड़कों पर कूड़ा उठाते देखे गए। विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया
सफाईकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। जब नगर परिषद और पुलिस ने सफाई अभियान शुरू किया, तो कुछ सफाईकर्मियों ने इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला और एक पुरुष सफाईकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उनकी मांगों को पूरा किए बिना जबरन सफाई कराई जा रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। विरोध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद सफाई कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सका। तीन सूत्री मांगों के संबंध में विभाग को पत्र भेजा नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र यादव ने बताया कि सफाईकर्मियों की तीन सूत्री मांगों के संबंध में विभाग को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कर्मियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि मानदेय बढ़ाने का निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। चेयरमैन ने सावन के महीने में शहर में गंदगी से बीमारियों के खतरे को देखते हुए सफाई को आवश्यक बताया। फिलहाल सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है और नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। प्रशासन ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles