सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कचरा मिला तो कार्रवाई : मेयर

Date:

भास्कर न्यूज | कटिहार पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शुक्रवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड -01 का निरीक्षण कर स्वच्छता, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के क्रम में मेयर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, नालों की स्थिति और पेयजल निकासी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी नालों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव और दुर्गंध की समस्या से नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सफाई कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन क्षेत्रों में समस्या अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित छिड़काव अभियान की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में फोगिंग अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मुहल्लों में भी फोगिंग मशीन से नियमित छिड़काव कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp