जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के अपहरण, अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने खैरा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार युवकों की हरकत दर्ज आवेदन के अनुसार, यह घटना 21 जून की सुबह करीब 10 बजे हुई, जब युवती गोपालपुर चौक पर सब्जी खरीदने गई थी। आरोप है कि गोपालपुर निवासी शुभम कुमार मोदी और सुमन कुमार मोदी ने बाइक पर सवार होकर युवती के मुंह पर स्प्रे छिड़का और उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने खुद को एक सुनसान जगह पर पाया, जहां 8 से 10 अन्य लोग भी मौजूद थे। कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया आवेदन में आरोप है कि उस स्थान पर युवती के साथ अश्लील हरकतें की गईं, उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया और आपत्तिजनक कृत्य किए गए। विरोध करने पर युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद, भय और बदनामी के डर से युवती तुरंत किसी को जानकारी नहीं दे पाई और किसी तरह वहां से भागकर शाम को अपने घर पहुंची। परिजन बोले-आत्महत्या का प्रयास किया परिजनों के अनुसार, बाद में युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद परिजनों के समझाने पर युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। वीडियो को अधिक वायरल करने की धमकी पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो उन्हें वीडियो को और अधिक वायरल करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मंगलवार शाम खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी खरीदने गई युवती के मुंह पर डाला स्प्रे:जमुई में अपहरण,अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR