Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सभी डाकघरों में 23 को डाक जीवन बीमा महा अभियान


सिटी रिपोर्टर | बोकारो डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए 23 जुलाई को जिले के सभी डाकघरों में विशेष महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को प्रधान डाकघर सेक्टर-2 स्थित नोडल डिलीवरी सेंटर में सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले की विभिन्न ग्रामीण डाक शाखाओं के 50 से अधिक शाखा डाकपाल शामिल हुए। बैठक में अनूप कुमार ने सभी डाकपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। कहा कि कम प्रीमियम, आकर्षक बोनस, सरकारी गारंटी और पारदर्शी सेवाओं के कारण ये योजनाएं आम लोगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। इसके अलावा पात्रता के अनुसार ऋण सुविधा, नामांकन और आयकर अधिनियम के तहत कर लाभ का भी प्रावधान है। बताया कि 23 जुलाई को आयोजित विशेष अभियान के दौरान सभी डाकघरों में लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और बीमा प्रस्ताव भी स्वीकार किए जाएंगे। बैठक में अभियान की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण और प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। अभियान सफल बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles