मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान मध्य विद्यालय समसा में ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पारंपरिक करतब, लाठी-भाला सहित अन्य हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर युवाओं ने पारंपरिक लड़वाड़ी खेल का भी प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समसा पंचायत में दो स्थानों पर ताजिया बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। यह जुलूस समसा, कस्टोली, आगापुर, नवटोल, गणपतौल, मंसूरचक, आलमचक, गाछी टोला, तेमुहां, साठा और छविलापुर बागर सहित विभिन्न गांवों से निकला। देर रात तक समसा मध्य विद्यालय में जुलूस का समापन हुआ, जहां भारी भीड़ देखी गई। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए थे। सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस अवसर पर बीडीओ रागिनी, सीओ रत्नेश्वर दास, सीडीपीओ महताब सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। एसआई अनिल कुमार सिंह, सीपी सिंह, शमलेश कुमार पांडेय और साकेत कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहे। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मुखिया दिनेश कुमार राय, धर्मवीर सिंह कुंदन, मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैशी, राजद नेता रूपेश कुमार यादव, बालेश्वर महतो, आलोक कुमार मिश्रा और अहमद हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
समसा में मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न:प्रशासनिक देखरेख में सैकड़ों गांवों से लोग जुटे, ऐतिहासिक मेला हुआ खत्म