Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर का चेन स्नैचर बेगूसराय में गिरफ्तार:आरोपी के पास से 85 हजार कैश बरामद, पूछताछ में बोला- शौक के लिए छिनतई करता हूं


बेगूसराय पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन बेचकर हासिल 85 हजार रुपया भी बरामद कर लिया है। यह कामयाबी लोहियानगर थाना को एक गुप्त सूचना के आधार पर मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत कुमार उर्फ गोविंद साह के रूप में हुई है। वह पड़ोसी जिले समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 9 मई की शाम में बाघा मुहल्ला की रहने वाली आर्या कुमारी बाघा गुमटी से मिलन चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। बाइक सवारों ने तेजी से उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मिलन चौक की तरफ फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चेन का वजन 1 भरी (करीब 10-11 ग्राम) था। घटना को लेकर लोहियानगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी बोला- शौक के लिए छिनतई करता हूं एसपी मनीष ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए बेगूसराय पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इंद्रजीत कुमार उर्फ गोविंद साह को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने झपटमारी की गई सोने की चेन बेच दिया था। पुलिस ने उसके पास से चेन बेचकर मिला 85 हजार रुपया भी बरामद किया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles