समस्तीपुर में पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान के तहत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आज जिले के सभी 20 प्रखंडों पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ धरना दिया। प्रखंड पर आयोजित धरना में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अलावा एमएलसी रोमा भारती भी शामिल हुईं। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन हुए 6 महीना हो चुके हैं। लेकिन बिहार की विधि व्यवस्था और बाद से बदतर हो गई है। राजद के विधायक सुविधा को करेंगे वापस भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। राज्य में रोज कहीं ना कहीं हत्या, लूट, डकैती, अपहरण पेपर लीक जैसे मामले सामने आ रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद, रावड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा को घटाकर भाजपा बिहार की मूल समस्याओं की ओर से लोगों का ध्यान भटकना चाहती है, ताकि लोग लालू राबड़ी में उलझे रहे। उन्होंने कहा कि रजत के कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। रजत के सिपाहियों ने अपने नेता की सुरक्षा के लिए खुद कमान संभाल ली है। जिला से भी लोग जाकर पाटीदारी करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने अगर जल्द फैसला नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में जितने भी राजद के विजय उम्मीदवार हैं। वह अपनी सुविधाओं को वापस कर देंगे। पूर्व एमएलसी व जिला अध्यक्ष रोमा भारती ने कहा कि बिहार में जिस तरह से जनता के विश्वास के साथ भाजपा ने धोखा दिया है। इस तरह राज में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। आने वाले दिनों में 17 जून को जिला मुख्यालय पर रजत के कार्यकर्ता धरना देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र भगत , युवा रजत के जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, उमेश प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज कुमार सुनील कुमार, कमलेश कुमार आदि शामिल हुए, जबकि संचालन रामकुमार राय ने की।
समस्तीपुर के सभी प्रखंडों पर राजद का धरना:महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, पूर्व विधायक बोले- सरकार हर मोर्चे पर फेल है