Home india समस्तीपुर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के सामने जुलूस निकाला, कहा-...

समस्तीपुर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के सामने जुलूस निकाला, कहा- बकाया वेतन का भुगतान हो

0
समस्तीपुर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के सामने जुलूस निकाला, कहा- बकाया वेतन का भुगतान हो


समस्तीपुर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य सचिव, बिहार के नाम जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। महासंघ के जिला समस्तीपुर इकाई के बैनर तले अराजपत्रित कर्मचारियों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लाल झंडे और अपनी मांगों के बैनर लेकर शहर में निकले और समाहरणालय के सामने अपनी आवाज बुलंद की। यह प्रदर्शन 11 फरवरी 2026 से पूरे बिहार में चल रहे बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा के सामूहिक अवकाश हड़ताल के समर्थन में किया गया। इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना और चल रहे आंदोलन को वार्ता के माध्यम से सम्मानजनक समझौते तक पहुंचाना है। वेतन भुगतान की समस्या को रखा सामने ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी एएनएम के हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान की समस्या को भी शामिल किया गया है। यह मुद्दा भी महासंघ के प्रदर्शन का एक प्रमुख हिस्सा था। जिला मंत्री राजीव रंजन ने मुख्य सचिव से मांग की कि इंटर योग्यताधारी सभी संवर्गों के ग्रेड पे में आवश्यक सुधार किया जाए। उन्होंने बकाया वेतन और सीमांत फायदा आदि का भुगतान करने पर लगी रोक हटाने की भी मांग की। महासंघ के मुख्य संरक्षक लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि इन्हीं सब प्रमुख मुद्दों को लेकर आज बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय के सामने यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version