Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती:मोटर-कुलर बंद होने से लोग परेशान, भाकपा माले ने ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया


समस्तीपुर शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों बिजली की लगातार कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात में भी लोग गर्मी से जूझने को मजबूर हैं, जिससे पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए भाकपा माले और विद्युत सुधार संघर्ष मोर्चा की एक संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। टीम ने बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कई मोहल्लों में दर्जनों ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में इस जांच टीम ने आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, विवेक विहार, बारह पत्थर और सरोजिनी गली सहित कई मोहल्लों में दर्जनों ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि शहर के अधिकांश ट्रांसफार्मर जर्जर स्थिति में हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के तार, बुश, बुश रॉड, एमसीबी, पैनल, हैंडल, स्विच और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खराब या जले हुए मिले। इन खराब उपकरणों के कारण उपभोक्ताओं तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली के तार टूटने जैसी समस्याएं बनी जांच टीम ने आरोप लगाया है कि कई मोहल्लों में लो वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ने और बिजली के तार टूटने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों के बिजली विभाग को शिकायतें दिए जाने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। टीम ने विभागीय स्टोर का भी जायजा लिया, जहां आवश्यक विद्युत सामग्री की भारी कमी पाई गई। टीम के अनुसार, स्टोर में कॉपर वायर, केबल, तार, पैनल, स्विच, हैंडल, एमसीबी, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स, बुश और बुश रॉड जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। इस कमी के कारण खराब ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों की मरम्मत में लगातार देरी हो रही है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। भाकपा माले और विद्युत सुधार संघर्ष मोर्चा ने मांग की है कि जर्जर ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए, खराब उपकरणों की मरम्मत की जाए और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही शिकायत निवारण के लिए विशेष टीम गठित करने और विभागीय स्टोर में पर्याप्त विद्युत सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी आनंद कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक करने के कारण ऐसी स्थिति आ गई है। जहां भी ट्रांसफार्मर पर कमी है, उसे जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles