Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक:सिर में चोट लगने से गैराज मिस्त्री की मौत, दोस्त के घर से भोज खाकर लौट रहा था


समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक सूरज कुमार दास(28) वैशाली जिले का रहने वाला था। भरगड़हा चौक गैराज चलाता था। घटना औरंगाबाद-दरभंगा निर्माणाधीन सिक्स लेन की है। पिता सुदीश दास ने बताया बेटा गैराज से देर शाम घर लौटा था। कुछ देर बाद बाइक लेकर दोस्त के यहां भोज खाने चला गया। रातभर नहीं लौटा, खोजबीन के दौरान पता चला कि सिक्स लेन पर हादसा हुआ है। एक युवक की मौत हुई है। बॉडी थाने में रखा हुआ है। परिवार के लोगों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा। सामने बेटे के शव को देखकर होश उड़ गए।
डिवाइडर से टकराया सिर स्थानीय लोगों के मुताबिक सिक्स लेन पर तेज गति से जा रहा था। ताजपुर से करीब 1 किलोमीटर आगे बढ़ने पर डिवाइडर लगाकर सड़क को ब्रेक किया गया है, क्योंकि पास में ही काम चल रहा था। युवक रास्ता समझ नहीं पाया और डिवाइडर से जा टकराया। हेलमेट भी नहीं पहना था। सिर में चोट लगने की वजह से जान चली गई। घटनास्थल के पास ही बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन पर सड़क हादसे में गैराज मिस्त्री की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles