समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की पीट- पीट कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड संख्या-3 निवासी सुखनंदन भगत की 45 साल की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर कई साल से कुछ लोग अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे। प्रमिला देवी लगातार इसका विरोध करती थीं और जमीन खाली कराने की मांग कर रही थीं। जमीन के झगड़े में पहले भी हुई थी मारपीट मृतका के पड़ोसी और भतीजे प्रमोद कुमार चौरसिया ने बताया कि इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। इस संबंध में थाना में शिकायतें और मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे, लेकिन अवैध शराब का निर्माण बंद नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन प्रमिला देवी ने अपनी जमीन से शराब निर्माण में उपयोग होने वाले सामानों को हटवा दिया था। इसी बात से नाराज होकर कथित शराब कारोबारियों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने किया मृत घोषित परिजनों के अनुसार, मारपीट के दौरान प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतका के परिवार में एक बेटा और तीन बेटी हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बंगरा थाना अध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि कोठिया गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना मिली हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
समस्तीपुर में पीट-पीट कर महिला की हत्या का आरोप:भतीजा बोला- शराब निर्माण का विरोध करने पर मार डाला; जमीन का था झगड़ा