Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में पुलिस जीप पर गिरा पेड़; VIDEO:2 बंदियों को पेशी के बाद थाना ला रहे थे; पुलिसकर्मी, ड्राइवर घायल


पटोरी से दो बंदियों को पेशी के बाद थाना लेकर आ रही पुलिस गाड़ी पर अचानक एक पेड़ गिर गया। घटना समस्तीपुर-पटोरी सड़क पर मुसरीघरारी थाने के आरा मिल के पास की है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना में पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर और उसमें सवार कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है, जबकि दोनों बंदी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक,दोनों बंदियों को शराब मामले पकड़ा गया था। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर समस्तीपुर आ रहे थे। दोनों बंदियों में चकलालशाही गांव के रहने वाले मो. जागीर और फन्नू सहनी शामिल हैं। दोनों को रविवार देर शाम पटोरी उत्पाद टीम ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए स्थानीय ग्रामीण व प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अब्दुल अहत ने बताया कि वो आरा मिल के पास खड़ा था। पटोरी की ओर से एक पुलिस वाहन समस्तीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ जो काफी पुराना हो गया था, अचानक पुलिस की गाड़ी पर गिर गया। जब घटना हुई, उस वक्त तेज हवा भी नहीं चल रही थी। पुलिस की गाड़ी पर पेड़ गिरता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस की गाड़ी में मौजूद कैदियों और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर और एक दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई थी। घटना को सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने पुलिस वाहन पर पेड़ गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ अचानक सड़क पर जा रही पुलिस की गाड़ी पर गिरता है। पेड़ पुलिस की गाड़ी के बोनट पर गिरा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुसरीघरारी थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची और सभी पुलिसकर्मी और बंदी को थाना ले आई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles