![]()
समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर हालत परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलजा के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामनगर गांव के रहने वाले गुलटन पासवान(80) के तौर पर हुई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है। परिजन ने बताया कि गुरुवार रात को अपने दरवाजे के पास रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान ओवरस्पीड बाइक ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मामले की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
