Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के छाताबाद में आउटसोर्सिंग माइंस ठप:पानी, प्रदूषण और रोजगार की मांग पर स्थानीय लोगों ने दिया धरना


धनबाद के बीसीसीएल एरिया 03 अंतर्गत छाताबाद स्थित एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 02 के पार्षद मो. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में ग्रामीण माइंस परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए। इस कारण कोयला उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि इलाके में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर रोक लगे, घरों में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले। बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं को लेकर पहले ही बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। प्रबंधन ने जल्द कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोगों की मजबूरी और प्रबंधन की वादाखिलाफी के कारण यह आंदोलन शुरू करना पड़ा। इधर, आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक वाई.के. सिंह ने आंदोलन को अनैतिक बताया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरी तरह बीसीसीएल प्रबंधन से जुड़ा है। वाई.के सिंह ने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से उत्पादन बाधित होता है और कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लोगों की निगाहें बीसीसीएल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही किसी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles