Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में बोरी में बंद मिली बच्ची की लाश:रेप के बाद मर्डर की आशंका, बहन बोली- पड़ोसी साइकिल देने के बहाने ले गया था, मारकर घर के पीछे फेंका


समस्तीपुर में 10 साल की बच्ची का शव बोरी में बंद मिला है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। आरोप पड़ोसी पर लगा है। आरोपी के घर के पीछे डेड बॉडी मिली है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की गई। इस बीच आरोपी के परिवार वाले मौके से फरार गए। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। मृतका की बहन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खाना खाने के बाद पड़ोसी वीरेंद्र से उसने साइकिल मांगी थी। साइकिल देने के बहाने उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद बहन का कुछ पता नहीं चला। शाम में मेरी मां वीरेंद्र के घर गई तो उसके पिता ने कहा कि मुझे कुछ मालूम नहीं है। कुछ देर बाद देखा कि उसके घर में ताला लगा हुआ है। इसके बाद लोगों ने शक जाहिर कर बच्ची की तलाश शुरू की। नदी किनारे तक उसे खोजा, लेकिन कहीं नजर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद वीरेंद्र के घर के पीछे बोरी में बंद शव मिला। उसी ने मारकर फेंका है। शव मिलने की सूचना पर भड़का आक्रोश उधर, शव मिलने की सूचना पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जुड़ गई। पड़ोसी वीरेंद्र के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। हंगामे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची की लाश प्लास्टिक की बोरी में बंद थी। ग्रामीण और परिजन आशंका जता रहे हैं कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई। रेप का आरोप पड़ोसी पर है, मामला खुल न जाए, इस डर से उसने हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच के लिए FSL को बुलाया गया है। रेप के बाद हत्या के आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की बच्ची से रेप हुआ है या नहीं। आरोपी का पूरा परिवार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles