समस्तीपुर में महिलाओं को डुबोकर मारा:पानी बहाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद, एक ही परिवार के 8 लोग घायल

Date:


समस्तीपुर में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। एक ही परिवार के 8 लोगों को पानी में डुबोकर पीटा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत पासवान पर लगा है। घायल शीला देवी ने कहा कि घर के सामने वार्ड-17 के वार्ड सदस्य रंजीत टंकी का पानी दरवाजे पर बहा रहे थे। हमलोगों ने विरोध किया। जिसपर रंजीत ने लोगों को जुटा लिया। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल लोगों में शीला देवी, मीना देवी, माला देवी, निक्की कुमारी, तारा देवी, फूल तारा देवी और करण कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को गुरुवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया। घटना सरायरंजन थना क्षेत्र के सलहा वार्ड-17 की है। लोगों ने किया बीच-बचाव मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ युवक महिलाओं को पानी में डुबोकर पीट रहे हैं। कुछ लोग इस दौरान बीच-बचाव भी कर रहे हैं। गढ्ढा से निकालने के बाद भी कुछ लोगों की ओर से महिलाओं और कुछ युवक के साथ मारपीट की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पानी बहाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमें कई लोग जख्मी हैं। एक पक्ष के लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp