Home india समस्तीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा:बनारस-बंगाल की टीमें बनीं आकर्षण का...

समस्तीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा:बनारस-बंगाल की टीमें बनीं आकर्षण का केंद्र, लड़की ने दिखाई तलवारबाजी

0
समस्तीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा:बनारस-बंगाल की टीमें बनीं आकर्षण का केंद्र, लड़की ने दिखाई तलवारबाजी


समस्तीपुर के नरहन में रामनवमी पर्व के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। शोभा यात्रा डीबीकेएन कॉलेज नरहन के निकट से हिंदू नव साल के अवसर पर शुरू हुई। इसमें विशाल झांकियां, पारंपरिक हथियार और जय श्री राम के नारों के साथ जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा में बनारस से महाकाल ग्रुप की टीम की झांकी और बंगाल से नगारे की टीम के साथ विशाल शिवलिंग और राम दरबार भी शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। सभी नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल हुए इलाके के हजारों लोगों ने इस शोभा यात्रा में भाग लिया। युवक, महिलाएं, लड़कियां और बुजुर्ग सभी नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा नरहन स्थित पुरानी दुर्गा स्थान पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के संयोजक गुंजन मिश्रा ने बताया कि रामनवमी पर्व और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नरहन में विगत कई सालों से शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए बंगाल से नगारे की टीम और बनारस से महाकाल की टीम को शामिल किया गया था। भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा हुए शामिल इस शोभा यात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, विपिन सहनी, बाबू साहब और क्रांति सिंह सहित सैकड़ों युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोसड़ा एसडीओ, डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, विभूतिपुर थाने की पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि शोभा यात्रा के मार्ग में सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की बात कही।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version