समस्तीपुर में NH-28 पर सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लाटबसेपुरा गांव के भुवनेश्वर पोद्दार(65) के तौर पर हुई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास की है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को साप्ताहिक हाट गए थे। वहां से सब्जी खरीदकर घर आ रहे थे। रोड क्रॉस करने के दौरान बरौनी की ओर से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। आरोपी की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर में रोड क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की मौत:हाट से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; ड्राइवर फरार