Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव:चिमनी पर काम करता था, परिजन बोले- 15 हजार बकाया था, इस विवाद में हत्या हुई है


समस्तीपुर में एक मजदूर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिला है। डेड बॉडी ट्रैक्टर पर पड़ी थी। मृतक की पहचान किशनपुर बैकुंठ(वार्ड-13) निवासी ननकी उर्फ धर्मवीर(45) के तौर पर हुई है। गांव में ही चिमनी पर काम करता था। सिर और सीने पर चोट के निशान है। परिवार के सदस्यों का कहना है मजदूरी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते हत्या हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की है। बकाया पैसे को लेकर विवाद हुआ था भतीजा जीवछ राम ने बतलाया कि मेरे चाचा पिछले छह महीने से गोपाल चिमनी पर मजदूरी का काम कर रहे थे। वहां करीब 15 हजार रुपए बकाया था। जिसको लेकर संचालक से विवाद भी हुआ था। शनिवार को पैसा मांगने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान रविवाक सुबह सड़क किनारे उनका शव मिला। बॉडी पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई, इसके बाद मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा का कहना है कि संभव है सड़क हादसे में मौत हुई हो, लेकिन परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles