Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:चाचा बोले- 5 साल पहले लव मैरिज हुई थी, ससुरालवालों से अच्छे संबंध नहीं थे


समस्तीपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। पेट्रोल पंप पर काम करता था। मृतक की पहचान हरपुर पूसा गांव निवासी सुधीर कुमार राय के पुत्र कुंदन कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के दिगड़ गांव के पास की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में मौत की आशंका है, जबकि चाचा का कहना है कि कुंदन ने लव मैरिज शादी की थी। ससुराल पक्ष से उसका अच्छा संबंध नहीं था। मामला संदिग्ध है, सही तरीके से जांच होनी चाहिए। 5 साल पहले हुई थी शादी चाचा दिनेश कुमार राय ने बताया कि कुंदन अपनी पत्नी को ससुराल बथुआ गांव छोड़ने के लिए गया था। 3 साल का एक बेटा है। पत्नी और बच्चा को ससुराल छोड़ने के बाद सोमवार देर रात बाइक से अकेले वापस घर लौट रहा था। सुबह में स्थानीय पुलिस से जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। मेरा भतीजा दाएं तरफ से आ रहा था, जबकि उसकी लाश बाएं तरफ सड़क किनारे मिली है। करीब 5 साल पहले उसने बथुआ गांव की लड़की से लव मैरिज शादी की थी । शादी के बाद दोनों परिवार में अच्छा संबंध नहीं था। कई बार उसे धमकी भी दी गई थी। कुछ दिन पहले से ससुराल आना-जाना शुरू हुआ था। मामला कुछ भी हो सकता है।
सड़क हादसे में मौत की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पहली नजर में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा है। अगर परिवार के लोगों को किसी पर शक है तो वह आवेदन देंगे। उसी आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिर पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल के पास पत्थर रखे हुए थे। संभावना है कि बैलेंस बिगडने से वो बाइक से पत्थर पर गिर गया है। जिससे उसके सिर में चोट लगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles