Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में सनकी ने अधेड़ का गला काट डाला; VIDEO:बकरा काटने वाले चाकू से सांस की नली काट, आरोपी को मशक्कत के बाद STF जवानों ने पकड़ा


समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में सिरफिरे ने बकरा काटने वाले धारदार चाकू से एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी। घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी चाकू लेकर अधेड़ पर ताबड़तोड़ हमला करता दिख रहा है। घटना पतसिया घटाहा इलाके में गंगा नदी के किनारे की है। सिरफिरे के हमले में घायल अधेड़ की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पतसिया घटाहा गांव के 55 साल के दामोदर शर्मा, जबकि आरोपी की पहचान 45 साल के रंजीत के रूप में हुई है। सदर अस्पताल से मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शुक्रवार सुबह भेजा। मृतक दामोदर के शरीर पर धारदार हथियार से 8 जगह हमले के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, मृतक दामोदर की सांस की नली पूरी तरह से कट गई थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। घटना से जुड़े लाइव वीडियो के अलावा, दो और वीडियो भी सामने आया है। आरोपी की ओर से हमले का लाइव वीडियो 55 सेकेंड का है, जिसमें आरोपी धारदार हथियार लेकर अधेड़ के पास खड़ा दिख रहा है। दूसरा वीडियो 30 सेकेंड का है, जिसमें आरोपी को पकड़कर पुलिस उसकी पिटाई करती दिख रही है, जबकि तीसरा वीडियो 22 सेकेंड का है, जिसमें घायल लहूलुहान हालत में जमीन पर तड़पता दिख रहा है। अधेड़ पर हमले की 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, तीनों वीडियो में क्या दिख रहा है? पहला वीडियो: आरोपी के हाथ में धारदार चाकू दिख रहा है, जिसे लेकर वो अधेड़ के पास खड़ा है। आसपास 10 से 15 लोग खड़े हैं। वे लगातार आरोपी से अधेड़ को छोड़ देने की अपील कर रहे है। इसी दौरान आरोपी अधेड़ के पास बैठ जाता है और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला काट देता है। दूसरा वीडियो: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक घर की छत पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिस के जवान छत पर चढ़कर आरोपी को पकड़ लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी पहले आरोपी को काबू में करने के बाद उसके हाथों को बांधते हैं। इसके बाद एक पुलिसकर्मी आरोपी की लाठी से पिटाई भी करता है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मी मारपीट कर आरोपी के हाथ-पैर तोड़ दे। तीसरा वीडियो: अधेड़ जमीन पर लहूलुहान हालत में तड़पता दिख रहा है। इस दौरान आसपास करीब 20 लोग जमा हैं। बैकग्राउंड में लोग बातें करते सुने जा सकते हैं। एक शख्स कहता है कि घायल जिंदा है, जल्दी कोई पुलिस और एंबुलेंस वाले को कॉल करो, ताकि जल्दी से दामोदर का अस्पताल भेजा जा सके। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला 55 साल के दामोदर शर्मा गुरुवार को गंगा किनारे अपने घर की बकरियों को लेकर गए थे। इसी दौरान आरोपी अधेड़ के पास पहुंचता है। आरोपी ने कमर में बकरा काटने वाला धारदार चाकू छिपाकर रखा था। बताया जा रहा है कि बकरी चरा रहे दामोदर शर्मा से आरोपी की किसी बात पर बहस होती है, इसी दौरान आरोपी दामोदर पर हमला कर देता है। आसपास और लोग भी खेतों में काम कर रहे होते हैं, जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग लगातार आरोपी से दामोदर को छोड़ देने की अपील कर रहे होते हैं, लेकिन आरोपी ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर रहा होता है। इस दौरान गांव के किसी शख्स की हिम्मत नहीं होती कि आरोपी को पकड़कर दामोदर को बचाया जाए। मृतक दामोदर अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी दो बेटियां थी, जिनकी शादी हो चुकी है। दामोदर को बेटा नहीं था, इसलिए बकरियां पालकर अपना जीवन गुजारता था। नशे का आदी बताया जा रहा है आरोपी आरोपी रंजीत और मृतक दामोदर एक ही गांव के रहने वाले है। आरोपी के बारे में गांव के लोगों ने बताया कि वो पहले दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। करीब 3 साल पहले वो दिल्ली से लौटा था। आरोपी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पिछले दो सालों से वो नशा का आदी हो चुका था। हमेशा नशे की हालत में इधर-उधर भटकता रहता था, काम भी छोड़ चुका था। पटोरी के डीएसपी बोले- हत्या की वजह की पड़ताल कर रहे हैं पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। किस बात को लेकर विवाद हुआ है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles