Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 10 घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान:कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत


समस्तीपुर के बरबट्टा वार्ड-5 में रविवार को 10 घरों में आग लग गई। लाखों का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला झुलस गई, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रामचंद्र दास की पत्नी फुलपरी देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है। वार्ड सदस्य मकसूदन दास ने बताया कि रविवार दोपहर गांव में अचानक आग लग गई। करीब 10 घर आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी की घटना में फूलपरी झुलस गई। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया, लेकिन जान नहीं बची। दर्जन भर मवेशियों के भी जलने से मौत हुई है। फूलपरी के घर में अगलगी कि यह चौथी घटना है। इससे पहले तीन बार आग लग चुकी है। सरकारी स्तर पर मुआवजा भी मिला था।

केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एसपी संजय पांडेय ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles