![]()
समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 5 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब की खेप को झाड़ियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। टीम ने मौके से 2 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान विभूतिपुर वार्ड-4 रामचंद्र पासवान का बेटा हिमांशु कुमार और दरसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-2 निवासी सुनील कुमार झा का बेटा कृष्ण कुमार झा के रूप में हुई है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल के गुहिया चौर का है। खेप को दूसरी जगह भेजने की थी प्लानिंग उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंबईया हरलाल के गुहिया चौर में शराब की बड़ी खेप उतारी गई है। खेप को यहां से दूसरे जगह पर भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर फटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की 50 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। बाकी तस्कर फरार हो गए बताया कि पुलिस को देखकर मौके से कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों की पहचान की जा रही है और उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बरामद की गई शराब पर सेल फॉर पंजाब और झारखंड लिखा हुआ है।


![IPL 2026 [WATCH]: Dewald Brevis fires a rocket throw to remove Aiden Markram in CSK vs LSG clash](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/05/Dewald-Brevis-fires-a-rocket-throw-to-remove-Aiden-Markram-in-CSK-vs-LSG-clash.webp)