Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 6 दिनों तक बाधित रहेगी बिजली:सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें काम, मेंटनेंस के काम के कारण विभाग ने लिया फैसला


समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के करीब 2 लाख से अधिक की आबादी को अगले 6 दिनों तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा। 4 में से 10 जगह पर रोज सुबह 8 बजे से दिन के 1:00 तक बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने अपील की है कि इस दौरान लगातार 6 दिनों तक बिजली उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए अपना उपाय कर लें। बिजली कट से पहले बिजली से जुड़े हुए सारे काम कर लें। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय ग्रिड से निकल कर 33 केवी लाइन जो विभूतिपुर पॉवर सब स्टेशन में आता है । वह लाइन साल 2004 में चालू हुआ था। जिसका मेंटनेंस का काम चल रहा है, जिसमें आवश्कता के अनुसार नया पोल लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने तार को पूरी तरह से बदला जा रहा है। इसके साथ ही न्यू पावर सब स्टेशन देसरी को चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाईन को लेकर तार लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण सुबह 8:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे लाइन बंद रहेगा‌। इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर नरहन /सार्मथा कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि पानी की व्यवस्था ससमय कर लें। बिजली संबंधित आवश्यक काम सुबह 08:00 बजे तक निपटा लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles