Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका':सुपौल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बोले- समाजहित में काम करें युवा


सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बकौर पंचायत के हरिजन उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहे परिसर में शनिवार को स्वर्गीय लड्डूलाल मंडल की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया और स्व. मंडल के समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिहे पहुंचे श्री यादव का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्व. लड्डूलाल मंडल के पुत्र एवं स्थानीय जिला परिषद सदस्य महेश्वरी प्रसाद यादव तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें पाग, चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। युवाओं से शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की अपील की अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय लड्डूलाल मंडल ने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति को संरक्षित करना समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और समाजहित में कार्य करने की अपील की। समारोह में सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक और स्वागत कार्यक्रम भी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक और स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया। समारोह में मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि स्व. लड्डूलाल मंडल की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समाज सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण भी किया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles