Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सम्राट चौधरी के CM बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न:सहरसा में पार्टी वर्कर्स ने जताई विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद


सहरसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद जश्न मनाया। जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बैण्ड-बाजा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा और सहरसा नगर निगम की मेयर बेन प्रिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय बिहार के विकास और सुशासन को नई दिशा देगा। उनके अनुसार, यह फैसला राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है और इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। साह ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में पारदर्शिता, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर होगा। नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे बिहार देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। पाण्डेय के अनुसार, नए नेतृत्व में प्रदेश में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles