Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरिया को जिला बनाने की मांग पर अनशन शुरू:संघर्ष मोर्चा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी


गिरिडीह के सरिया अनुमंडल को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर बुधवार से 48 घंटे का भूख हड़ताल अनशन शुरू हो गया है। यह अनशन ‘सरिया जिला बनाव संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले आयोजित किया गया है। इसमें मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। अनशन शुरू करने से पूर्व, संयोजक त्रिभुवन मंडल ने विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी आंदोलनकारी शांतिपूर्वक अनशन स्थल पहुंचे और औपचारिक रूप से 48 घंटे के भूख हड़ताल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला बनने के लिए आवश्यक सभी अहर्ताओं को पूरा करता है इस अवसर पर त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरिया लंबे समय से जिला बनने के लिए आवश्यक सभी अहर्ताओं को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि यहां अनुमंडल मुख्यालय, बेहतर रेल और सड़क संपर्क, उच्च शिक्षण संस्थान, बैंक, न्यायालय, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय सहित एक सुदृढ़ प्रशासनिक ढांचा पहले से मौजूद है। इसके बावजूद सरिया को अब तक जिला का दर्जा नहीं मिला है, जिससे क्षेत्र की जनता में उपेक्षा का भाव है। त्रिभुवन मंडल ने स्पष्ट किया कि संघर्ष मोर्चा अपनी मांग को पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार सरिया को जिला घोषित करने की दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इसमें चरणबद्ध आंदोलन, जनसंपर्क अभियान, धरना-प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक कार्यक्रम शामिल होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अनशन में शंकर मंडल, राजेश मंडल, राजू मंडल, विनोद विश्वकर्मा, अशोक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय सहित संघर्ष मोर्चा के कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सरकार से सरिया को जिला का दर्जा देकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles