Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ससुराल में महिला का संदिग्ध मौत:गिरिडीह में दहेज को लेकर था विवाद, मायके में फोन कर कहा- आपकी बेटी फांसी लगा ली


गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के गांडो गांव में 26 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम ललिता देवी है। उसके पति का नाम पवन यादव है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। ललिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ससुराल वालों ने मिलकर की हत्या मृतका के पिता जीतू यादव ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे गांडो गांव पहुंचे। ललिता का शव घर के बाहर एक खाट पर रखा हुआ था। वहीं घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने ससुर, सास और ननद पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के अनुसार, ललिता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पवन यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने यह भी बताया कि जब ललिता को बेटा हुआ था, तब ससुराल वालों ने उसे मायके जाने से रोक दिया था। दहेज को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा था। पिता से बोले ससुर- बेटी ने लगा ली फांसी मृतका के पिता ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने अपने नाती के इलाज के लिए कर्ज लेकर 50 हजार रुपए दिए थे। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही बेटी से बातचीत हुई थी। तब उसने सब कुछ सामान्य बताया था। रविवार सुबह ललिता के ससुर मनोज यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। मृतका का पति पवन यादव हैदराबाद में काम करता है। ललिता का सात माह का एक बच्चा भी है। सूचना मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बिभूति देव ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles