![]()
सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर मनीष कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मनीष की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया। ससुराल जाने के लिए निकले थे मनीष मृतक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र की सरोज पंचायत के कोपरिया टोला, वार्ड संख्या 14 निवासी कैलाश राय के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चाचा नुनूलाल राय ने बताया कि मनीष बुधवार दोपहर करीब चार बजे बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। सिहौल गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर परिजनों के अनुसार, बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद डायल 112 की पुलिस ने फोन कर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। सिर और मुंह से हो रहा था रक्तस्राव परिजन मनीष को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉ. रोशन लाल ने बताया कि मनीष के सिर और मुंह से काफी खून बह रहा था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मनीष की शादी इसी साल 26 फरवरी को सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के रकिया गांव में हुई थी। शादी के आठ महीने बाद उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सहरसा-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे, 8 महीने पहले हुई थी शादी

