Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा के सफाईकर्मी विधायक IP गुप्ता से मिले:अतिक्रमण हटाने पर रोक की मांग, बरसात में बेघर होने का डर


सहरसा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम मुख्य मार्ग के किनारे वर्षों से रह रहे सफाईकर्मियों और उनके परिवारों ने मंगलवार को विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। सैकड़ों सफाईकर्मी परिवार इन दिनों झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को सात दिनों के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया था। इस नोटिस की समय-सीमा 17 जून को समाप्त हो रही है, और प्रशासन ने 18 जून से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। समस्याएं जमीन पर बैठकर सुनीं इस स्थिति से चिंतित सफाईकर्मी परिवारों ने विधायक आईपी गुप्ता से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। विधायक ने उनकी समस्याएं जमीन पर बैठकर सुनीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के समर्थन और विश्वास से वे विधायक बने हैं, उनकी समस्याओं को सुनना उनका कर्तव्य है। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार से बातचीत की – विधायक विधायक आईपी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार से बातचीत की है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाने का अनुरोध किया है। विधायक ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सफाईकर्मियों को बरसात समाप्त होने तक राहत देने की बात कही, ताकि वे बेघर होने से बच सकें। आईपी गुप्ता ने यह भी कहा कि नगर निगम के सहयोग से सफाईकर्मियों के स्थायी आवास की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण का नया डीपीआर तैयार हो चुका है और भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। भूमि उपलब्ध होते ही आवास निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे इन परिवारों को सरकारी जमीन पर रहने की मजबूरी से मुक्ति मिल सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles