Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा के सुभाष चौक पर दो पक्षों में मारपीट:समझौते के दौरान भिड़े दोनों पक्ष, युवक गंभीर घायल; आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात


सहरसा शहर के सुभाष चौक पर मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। मारपीट की घटना में सराही निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके पिता मनोज दास के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। समझौते के दौरान फिर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर 6 जुलाई को सदर थाना में आवेदन भी दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान ही विवाद दोबारा बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सुभाष चौक की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुभाष चौक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि चौक के आसपास कुछ चाय दुकानों और एक ज्वेलरी दुकान के पास अक्सर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास स्कूल, अस्पताल और व्यस्त बाजार होने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और छात्रों में डर का माहौल है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सुभाष चौक पर नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles