रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाई और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया। आरपीएफ, रेलवे चिकित्सकों और रेल प्रशासन के समन्वित प्रयास से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस मानवीय पहल की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ को मिली सूचना घटना 29 जून की रात करीब 10:05 बजे की है। धनबाद मंडल में तैनात आरपीएफ आरक्षी रजनीश कुमार ने सहरसा आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार को सूचना दी कि उनके परिजन आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट जा रही ट्रेन संख्या 05580 के कोच एम-5 की सीट संख्या-2 पर यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके कारण तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही हरकत में आया रेल प्रशासन सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने स्टेशन मास्टर और मंडल रेलवे चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार को अवगत कराया तथा एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। साथ ही महिला आरक्षी खुशबू कुमारी, प्रधान आरक्षी फूलकांत मिश्र और उपनिरीक्षक संतोष कुमार सुमन की टीम को प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तैनात किया गया। सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर कराया गया प्रसव रात 10:38 बजे ट्रेन के सहरसा स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को सुरक्षित ट्रेन से उतारा। बैटरी चालित रिक्शा के माध्यम से उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रात करीब 11:45 बजे महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ, जिसमें उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चा दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया। रेलवे का जताया आभार 30 जून को महिला अपने परिजनों और नवजात बच्ची के साथ सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से वह ट्रेन संख्या 15284 से पूर्णिया के लिए रवाना हुई। प्रस्थान से पहले महिला और उसके परिजनों ने आरपीएफ, रेलवे चिकित्सकों और रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता के कारण मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। आरपीएफ की मानवीय पहल की हुई सराहना ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत आरपीएफ की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि समय पर समन्वित प्रयासों के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली और रेलवे सुरक्षा बल ने मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
सहरसा में 'ऑपरेशन मातृशक्ति' से बची दो जिंदगियां:आरपीएफ की तत्परता से हुआ सुरक्षित प्रसव, यात्रियों ने की सराहना