सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी प्रकाश यादव के पुत्र हीरा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, हीरा यादव अपनी खेत में गुरुवार को अपनी मूंग की फसल देखने के लिए गया हुआ था और कुछ मुंग तो तोड़ कर खेत से वापस घर लौटने के दौरान तेज बारिश और वज्रपात होने लगी इसके चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भी इकट्ठा हो गई। गांव में ही मजदूरी का काम करता था हीरा आसपास के लोग उसे उठाकर नजदीक के अस्पताल ले गये। जंहा डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव वालों के द्वारा और परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई में लग गई। हीरा गांव में ही मजदूरी का काम करता था। हीरा यादव की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा है। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सहरसा में बिजली गिरने से किसान की मौत:मूंग तोड़ कर वापस घर लौट रहा था, मौके पर गई जान