Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा सदर अस्पताल में इलाज में देरी पर बवाल:स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों में मारपीट; इमरजेंसी सेवा एक घंटे रही बाधित


सहरसा सदर अस्पताल में सोमवार देर शाम इलाज में कथित देरी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मरीज के परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के कारण अस्पताल की इमरजेंसी सेवा करीब एक घंटे तक बाधित रही। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सड़क हादसे में घायल हुआ था 11 वर्षीय बच्चा जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड संख्या-2 गोबरगढ़ा निवासी सीताराम यादव का 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार सोमवार शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके मुंह में गंभीर चोट आई। घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इलाज में देरी का आरोप, फिर बढ़ा विवाद परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 7:30 बजे तक बच्चे को जरूरी इंजेक्शन नहीं लगाया गया, जिससे वे नाराज हो गए। सत्यम के चाचा हरेराम कुमार ने बताया कि जिस बाइक सवार ने बच्चे को टक्कर मारी थी, वह भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका इलाज कर उसे वहां से जाने दिया। इसी बात और इलाज में कथित लापरवाही को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों से विरोध जताया। आरोप है कि बहस के दौरान स्वास्थ्यकर्मी परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो आया सामने घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। विवाद के चलते अस्पताल की इमरजेंसी सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित रही, जिससे अन्य मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles