Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांप को रेस्क्यू कर लौट रहे थे वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य मलय घोष, उसी सांप ने काटा

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सांप को रेस्क्यू कर लौटते समय सड़क दुर्घटना के बाद वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य मलय घोष को जहरीले चंद्रबोड़ा सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.

चंद्रबोड़ा सांप को बचाकर ला रहे थे मलय घोष

जानकारी के मुताबिक, मलय घोष खड़ार इलाके से एक चंद्रबोड़ा सांप का रेस्क्यू कर उसे एक डिब्बे में बंद करके बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क के गड्ढे में जमा पानी की वजह से उनकी बाइक अचानक फिसल गयी और वह सड़क पर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें: सर्पदंश का इलाज करने वाले कृष्ण मंडल को जहरीले सांप चंद्रबोड़ा ने डंसा, हो गयी मौत

दुर्घटना के बाद डिब्बा खुला और सांप ने डस लिया

दुर्घटना के बाद डिब्बा खुल गया और उसमें बंद चंद्रबोड़ा सांप बाहर निकल आया. सांप ने मलय घोष के हाथ पर डस लिया. घटना के बाद मलय घोष ने किसी को जानकारी दिये बिना खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया.

एंटी-स्नेक वेनम की डोज के बाद सेहत में सुधार

चिकित्सकों की सलाह पर उसी दिन उन्हें एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिये गये. इसके बाद से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बताया गया है कि फिलहाल उनकी हालत बेहतर है.

ये भी पढ़ें: बांकुड़ा : बारिश का मौसम आते ही बढ़ने लगे सर्पदंश के मामले, दहशत में किसान

The post सांप को रेस्क्यू कर लौट रहे थे वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य मलय घोष, उसी सांप ने काटा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles