Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद पहुंचे बैधनाथ महतो के घर, बोले-'हत्यारों की गिरफ्तारी हो':परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मुआवजा दिलाने की सरकार से मांग


सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि और राजद के जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ महतो की हत्या के बाद रविवार को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। सांसद ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि बैधनाथ महतो की हत्या गंभीर घटना है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। सरकार से नौकरी और मुआवजे की मांग
देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से संभालने की जरूरत है। इसके लिए सरकार से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, आवास उपलब्ध कराने और उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग उठाई। मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली
बता दें कि शनिवार सुबह बैधनाथ महतो मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ से तनाव
हत्या से नाराज लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। इस दौरान एसपी, डीएसपी समेत आठ थानों की पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। डीआईजी ने सीतामढ़ी पहुंचकर की समीक्षा
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर से डीआईजी भी सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर हत्याकांड और घटना के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
पुलिस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। सांसद ने भी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles