रांची| डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों के बीच झारखंड विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी (जेयूटी) में साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉक चेन और क्रिप्टोग्राफी विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) चल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ईआईसीटी प्रायोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कुलपति प्रो. डीके सिंह की मॉनिटरिंग में किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 99 शिक्षक भाग ले रहे हैं। वीसी प्रो. डीके सिंह ने कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और डिजिटल विश्वास का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है।
साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार: वीसी