Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सात दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


पटना में शनिवार रात झमाझम बारिश के बाद रविवार को मौसम ने दिनभर आंखमिचौनी की। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा और तेज धूप नहीं निकलने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दिनभर बारिश नहीं हुई। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। साढ़े सात बजे के बाद गरज के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा भी चली, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में तीन-चार डिग्री तक की गिरावट आई। पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज और पटना जिले के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। वहीं अररिया, वैशाली, लखीसराय, पूर्णिया, गया, बेगूसराय, नालंदा, औरंगाबाद और सारण जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मूसलधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। मानसून पूरी तरह सक्रिय है। एक सप्ताह तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज राज्य के इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गया, नवादा और पश्चिम चंपारण जिले में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, सीवान, गोपालगंज समेत दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles