खास बातें
Saayoni Ghosh TMC Sparks Speculation: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सबसे खास सायोनी घोष ने टीएमसी में खलबली मचा दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दी हैं. तृणमूल कांग्रेस की सबसे तेज-तर्रार महिला नेताओं में शुमार और टीएमसी युवा विंग की पूर्व अध्यक्ष सायोनी घोष के इस कदम से बंगाल की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. हालांकि, सायोनी के अकाउंट में जो बैनर है, उसमें तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न अभी भी मौजूद है.
सायोनी के इस कदम के क्या हैं मायने?
सोशल मीडिया के दौर में किसी नेता की प्रोफाइल का बदलना महज तकनीकी बदलाव नहीं, एक बड़ा राजनीतिक संदेश होता है. इसकी क्रोनोलॉजी को समझना बेहद जरूरी है. कल तक ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हर फैसले का सोशल मीडिया पर गुणगान और बचाव करने वाली सायोनी ने अचानक अपने एक्स (पहले ट्विटर) और फेसबुक अकाउंट को पूरी तरह ‘न्यूट्रल’ कर लिया है. उनके बायो से टीएमसी के आधिकारिक पदों का उल्लेख भी गायब है.
बागी सांसदों के साथ गुप्त संपर्क
सूत्रों ने पुख्ता जानकारी के आधार पर बताया कि सायोनी घोष पिछले कुछ दिनों से काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व वाले 20 बागी सांसदों के गुट के संपर्क में हैं. यह वही गुट है, जिसने दिल्ली में एनडीए सरकार को बाहर से समर्थन देने के संकेत दिये हैं.
इसे भी पढ़ें : काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने
Saayoni Ghosh TMC Sparks Speculation: शीर्ष नेता की गड़बड़ी से युवा नेताओं में जांच का डर
विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले (Signature Forgery Case) में सीआईडी की टीम द्वारा ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर तीसरा कड़ा समन तामील कराने के बाद टीएमसी का युवा नेतृत्व खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. सायोनी घोष खुद केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर रह चुकी हैं. अब वह किसी कानूनी पचड़े में फंसने के लिए तैयार नहीं हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजनीतिक डील की फिराक में ममता की फायरब्रांड नेता?
तापस रॉय और अर्जुन सिंह जैसे तृणमूल के बड़े नेताओं के दलबदल के बाद शुभेंदु अधिकारी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. अब चर्चा है कि सायोनी घोष भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सुरक्षित डील की फिराक में हैं, ताकि उनके करियर को नयी दिशा मिल सके.
इसे भी पढ़ें
तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात
शताब्दी रॉय ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, कहा- दीदी अब बहुत बदल चुकी हैं
The post सायोनी घोष ने टीएमसी में मचा दी खलबली, सोशल मीडिया अकाउंट से हटायी ममता-अभिषेक की तस्वीरें appeared first on Prabhat Khabar.


