Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सारण में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

सारण में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

Bihar Police Attack: (अमित कुमार) बिहार पुलिस पर लगातार हमले के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सारण से सामने आया है. जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया. इस घटना में सीओ बाल-बाल बचे.जबकि सीओ की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले आरोपितों में महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला जलालपुर प्रखंड के विशुनपुरा गांव का है. जानकारी अनुसार शुक्रवार को प्रशासनिक टीम विशुनपुरा गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीण ने प्राशसनिक टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया. घटना में अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सीओ अभिनाश कुमार और उनके प्राइवेट चालक कुमना गांव निवासी मन कुमार बाल-बाल बचे.

प्रशासन ने तीन बार भेजा था नोटिस

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पूर्व से निर्मित ग्राम कचहरी भवन की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था. जिसको लेकर प्रशासन को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी. प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए तीन बार नोटिस भी जारी किया गया था, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाई गई थी. जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए अंचलाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

आक्रोशित ग्रामीणों ने शुरु किया पथराव

जैसे ही प्राशसनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की वैसे ही वहां मौजूद लोग जमीन को निजी जमीन बताते हुए विरोध करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गलत मापी की है. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम पर पथराव करना शुरु कर दिया. घटना में सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.हालांकि किसी के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उनपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पथराव में महिलाएं भी शामिल थी. प्रशासनिक टीम मामला को गंभीरता से ली है. मालूम हो कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाला पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: सारण में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल, मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा

The post सारण में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles