Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से जेवरात-नकदी चोरी:40 लाख के जेवरात और 30 हजार रुपए नकद गायब, CCTV में दिखा संदिग्ध


जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई है। चोरों ने क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इस घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई है। यह क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास के रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। चोरी के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी स्कूल में थीं। दोपहर करीब 12:45 बजे सुब्रतो दास घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अंदर का दरवाजा खुला है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी से 30 हजार रुपए नकद और करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद परिवार ने तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। शुरुआती जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकतें कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज में वह व्यक्ति क्वार्टर के पीछे से घर में घुसता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में लगी है। चोरी हुए सामान का अनुमान भी लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर तरफ से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles